UP Unlock: पांच जुलाई से खुलेंगे सिनेमाहॉल और जिम, हर गांव में लगेगा हेल्थ ATM

Updated : Jul 03, 2021 10:22
|
Editorji News Desk

देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में 5 जुलाई से मल्टीप्लेक्स, सिनेमाघर, जिम (Multiplexes, Cinemas, Gyms) और स्पोर्ट्स स्टेडियम खुल जाएंगे. हालांकि प्रदेश में शनिवार व रविवार को वीकेंड कर्फ्यू (Weekend Curfew) और रात नौ बजे के बाद कोरोना कर्फ्यू भी जारी रहेगा. शुक्रवार को CM योगी आदित्यनाथ के साथ टीम-9 की बैठक में ये फैसला लिया गया...
बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य सरकार गांव और छोटे कस्बों में हेल्थ ATM (health ATM ) लगाएगी. हेल्थ ATM के संचालन के लिए टेक्नीशियन को ट्रेनिंग दी जाएगी. हेल्थ ATM में बॉडी मास इंडेक्स, ब्लड प्रेशर, बॉडी फैट, पल्स रेट, ऑक्सीजन की मात्रा को नापा जा सकेगा.

योगी सरकार ने दावा किया है कि प्रदेश में कोरोना महामारी की स्थिति नियंत्रण में है. दूसरी तरफ यूपी के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने बताया शासन की ओर से जल्द ही 5 जुलाई से दी जाने वाली रियायतों के संबंध में गाइडलाइन जारी की जाएगी.

cinema hallGym

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या