कोरोना के कारण अब यूपी सरकार ने भी 10वीं बोर्ड की परीक्षा रद्द (canceled the examination) कर दी है. जबकि 12वीं की बोर्ड परीक्षा (board examination) जुलाई के दूसरे सप्ताह में आयोजित की जा सकती है. डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा (Dinesh Sharma ) ने इस बाबत जानकारी देते हुए बताया कि अगर इंटर के इम्तिहान हुए तो परीक्षा का समय घटाकर 1:30 घंटे कर दिया जाएगा. साथ ही छात्रों को 10 में से केवल 3 प्रश्न करने होंगे.
बता दें कि इस साल यूपी की 10वीं बोर्ड परीक्षा के लिए 26,10,316 स्टूडेंट्स का पंजीकरण हुआ है. जो अब बिना एग्जाम दिए 11वीं क्लास में प्रमोट कर दिए जाएंगे.