UP की योगी सरकार (UP government) ने अभिभावकों को बड़ी राहत देते हुए इस साल स्कूलों को फीस (school fees ) ना बढ़ाने का आदेश दिया है. महामारी के चलते बिगड़ी परिस्थितियों को देखते हुए ये फैसला लिया गया है, और प्रदेश में संचालित सभी बोर्डों के सभी स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2021-22 (academic session 2021-22) के लिए फीस में बढ़ोतरी पर रोक लगा दी है. गुरुवार को डिप्टी CM और माध्यमिक शिक्षा मंत्री डॉ दिनेश शर्मा (Dr. Dinesh Sharma )ने इस बारे में जानकारी दी. उन्होंने कहा कि कोविड के चलते कई परिवार आर्थिक रूप से प्रभावित हुए हैं. वहीं ऑनलाइन जारी क्लास और शिक्षकों की सैलरी के तहत एक संतुलित फैसला लिया गया है.
दिनेश शर्मा ने बताया कि अगर किसी स्कूल ने बढ़ी हुई शुल्क संरचना के हिसाब से फीस ले ली है तो इसे आगे के महीनों में एडजस्ट किया जाएगा. इसके अलावा जब तक स्कूलों में भौतिक रूप से परीक्षा नहीं हो रही है तब तक परीक्षा शुल्क भी नहीं लिया जा सकेगा.