यूपी (UP) के बिजनौर (Bijnor) में केमिकल फैक्ट्री में आग लगने से (Fire in chemical factory) हड़कंप मच गया. हादसे में 3 लोग झुलस गए, जिसमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि रविवार सुबह मजदूर केमिकल फैक्ट्री में काम कर रहे थे, इसी दौरान अचानक आग लग गई और 3 मजदूर झुलस (three laborers) गए. सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस टीम ने घायलों को ्अस्पताल पहुंचाया. फिलहाल आग लगने की वजह के बारे में कोई जानकारी नहीं है.
वहीं इस हादसे पर सीएम योगी (CM Yogi) ने भी संज्ञान लिया है. उन्होंने झुलसे मजदूरों की उचित इलाज की व्यवस्था और हादसे के कारणों की रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए है.