Mahapanchayat: आज मुजफ्फरनगर में किसान महापंचायत, टिकैत बोले- इसका चुनाव से कोई लेना देना नहीं

Updated : Sep 04, 2021 15:50
|
Editorji News Desk

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में 5 सितंबर को होने जा रहे किसान महापंचायत (Kisan Mahapanchat) को लेकर UP पुलिस हाई अलर्ट पर है. UP प्रशासन (UP Administration) ने मुजफ्फरनगर से सटे आसपास के इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतेजाम किए हैं.


उत्तर प्रदेश के एडीजी राजीव सभरवाल और आईजी प्रवीण कुमार की निगरानी में पूरी सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी जा रही है. सहारनपुर, शामली और बागपत जैसे आसपास के इलाकों में भी विशेष IPS अफसरों की तैनाती की गई है.

हालांकि इस बीच किसान नेता राकेश टिकैत ने एक बयान दिया है. उन्होंने कहा कि इस महापंचायत का चुनाव से कोई लेना देना नहीं है. टिकैत के मुताबिक प्रदेश के किसान परेशान हैं. पिछले 5 साल से गन्ना का दाम नहीं बढ़ा है. टिकैत ने बताया कि वो उत्तर प्रदेश में 18 महापंचायत करेंगे.

आपको बता दें कि हज में अगले साल के शुरुआत में ही विधानसभा का चुनाव होना है. इसमें तकरीबन 6 महीने से कम का वक्त बचा है. ऐसे में योगी सरकार की नजर किसान महापंचात पर है.

kisan andolanfarmerUP administrationKisan Mahapanchat

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?