उत्तर प्रदेश में ब्लॉक प्रमुख चुनाव (Block Pramukh Chunav) के दौरान कई जगहों से हिंसा की खबरें आईं. लेकिन उन्नाव (Unnao) में जो हुई वो चौंकाने वाला है. शहर के चीफ डेवलपमेंट ऑफिसर दिव्यांशु पटेल (CDO, Divyanshu Patel) ने सार्वजनिक रूप से एक टीवी रिपोर्टर (TV Journalist) कृष्ण तिवारी को दौड़ा-दौड़ा कर पीटाई की. वीडियो में देखा जा सकता है कि CDO दिव्यांशु पटेल एक पत्रकार को थप्पड़ मार रहे हैं. वहीं एक BJP समर्थक भी मारपीट करता दिख रहा है. CDO ने सरेआम पंचायत चुनाव में BDC सदस्यों की धड़-पकड़ की कवरेज कर रहे टीवी पत्रकार कृष्ण तिवारी को दौड़ा-दौड़ा कर मारा.
जिस पत्रकार के साथ मारपीट हुई उसने बताया कि वह मियागंज ब्लॉक में ब्लॉक प्रमुख का चुनाव कवर करने आया था. पत्रकार ने आरोप लगाया कि स्कॉर्पियों में आए लोगों ने उन्हें मारा पीटा. दोनों मोबाइल तोड़ दिए.