यूपी में अगले साल होने वाले होने वाले चुनाव (UP Assembly Election 2022) को लेकर सियासी उठापटक अभी से होने लग गई है. यूपी में बीजेपी (BJP) की सहयोगी पार्टी निषाद पार्टी (Nishad Party) लगातार बीजेपी नेतृत्व से मिलकर अपनी मांगें पार्टी के सामने रख रही है. निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने पहले 10 जून को गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात कर अपनी मांगें रखी थीऔर अब मंगलवार को बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर एक बार फिर अपनी मांगों को दोहराया, साथ ही चेताया भी कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गई तो ऐसे हालात में वो दूसरा विकल्प तलाशने के बारे में गंभीरता से सोचेंगे.
दरअसल संजय निषाद की मांग है कि 72 सीटों पर निषाद पार्टी जीत हासिल कर सकती है
ऐसे में उन्हें पार्टी की ओर से उचित सीटें दी जाए, साथ ही निषाद पार्टी केंद्रीय मंत्रिमंडल में भी जगह मांग रही है.इसके अलावा यूपी में बीजेपी की दूसरी सहयोगी पार्टी अपना दल(Apana Dal) की प्रमुख अनुप्रिया पटेल ने भी 10 जून को ही अमित शाह से मुलाकात कर अपनी बात पार्टी के सामने रखी थी