यूपी: कोरोना से बिगड़े हालात को लेकर एक और विधायक ने सीएम योगी आदित्यनाथ को लिखी चिट्ठी

Updated : May 07, 2021 21:15
|
Editorji News Desk

उत्तर प्रदेश (UP) में कोरोना (COVID-19) के प्रबंधन को लेकर योगी सरकार पर बीजेपी के विधायक ही सवाल उठा रहे हैं. बीजेपी के तमाम एमएलए (MLA) लगातार सीएम योगी को चिट्ठी लिखकर कह रहे हैं कि प्रदेश में वह असहाय महसूस कर रहे हैं और मरीजों का इलाज नहीं हो पा रहा है. इस बीच लखीमपुर खीरी के विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने कोरोना से बिगड़ते हालात को लेकर मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिखी है. विधायक ने सीएम को लिखे पत्र में कहा है कि कई लोगों की मौत हुई है और हम चाह कर भी अपने लोगों को नहीं बचा पा रहे हैं. अपने पत्र में उन्होंने आगे लिखा कि लखीमपुर जनपद में ऑक्सीजन की अत्यधिक कमी है और लोगों की मौत का ये भी एक बड़ा कारण है. विधायक के मुताबिक तहसील स्तर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भी ऑक्सीजन की आपूर्ति नहीं हो पा रही है और इसके कारण हालात बिगड़ते जा रहे हैं. बता दें कि लोकेंद्र प्रताप सिंह से पहले बीजेपी के कई और विधायकों ने भी सीएम को पत्र लिखकर प्रदेश में कोविड प्रबंधन की व्यवस्था पर सवाल उठाए थे.

UPlettercm yogiMLA

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या