उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में जहरीली शराब (Poisonous Liquor) से मौतों का सिलसिला जारी है, अलीगढ़ (Aligarh) में जहरीली शराब पीने से 22 लोग जान गंवा चुके (22 dead) हैं, शनिवार को भी यहां 5 लोगों की जहरीली शराब पीने से मौत हो गई. अलीगढ़ पुलिस ने मामले में केस दर्ज करते हुए अबतक 6 आरोपियो को गिरफ्तार किया है, वहीं जिला आबकारी अधिकारी समेत पांच अधिकारियों को सस्पेंड भी किया जा चुका है.
बता दें कि गुरुवार की रात जहरीली शराब पीने से मरने वालों में कई गांव के लोग शामिल हैं. अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक लोधा इलाके के करसुआ, निमाना, अंडला और हेवतपुर गांव के 17 ग्रामीणों की शुक्रवार को मौत शराब पीने से हुई है. कुछ लोग अब भी गंभीर रूप से बीमार हैं, जिनका इलाज अस्पताल में जारी है. डीएम ने घटना की मैजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं. सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी इस घटना पर संज्ञान लिया है. सीएम योगी ने आरोपियों पर NSA लगाने के निर्देश भी दिए हैं.