कबाड़ से जुगाड़ तो आपने खूब सुना होगा. लेकिन ये जुगाड़ देख कर आप दंग रह जाएंगे. कबाड़ से जुगाड़ का नायाब नमूना है तमिलनाडु के शहर ऊटी में बना ये आर्ट गैलरी. आईएएस सुप्रिया साहू ने अपने ट्विटर पर इस आर्ट गैलरी का वीडियो शेयर किया है. दरअसल ऊटी में कई साल से एक टॉयलेट बंद पड़ी थी जिसे कोई भी इस्तेमाल नहीं करता था जिसके बाद कुछ कलाकारों ने इसे आर्ट गैलरी में बदल दिया. इसे 'द गैलरी वन टू' नाम दिया गया है। इस आर्ट गैलरी को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटने लगी है। सोशल मीडिया पर भी इसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है।