कोरोना महामारी के दौर में अगस्त महीना ऑटो कंपनियों के लिए राहत भरा साबित हुआ. कार कंपनियों ने अगस्त में 14% ग्रोथ के साथ 2.15 लाख गाड़ियां बेची है. ये आंकड़े Society of Indian Automobile Manufacturers यानी SIAM ने जारी किए हैं. अगस्त में घरेलू कारों की बिक्री 14.1% बढ़ी है. पैसेंजर व्हीकल की बिक्री में 14.1% का इजाफा दर्ज किया गया. UV की बात करें तो इनकी बिक्री 15.5% बढ़कर 81,842 यूनिट और बाइक की बिक्री 10.1% बढ़कर 10 लाख यूनिट हो गयी है.