Bhopal में ये कोई सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं हो रहा है बल्कि ये तस्वीरें हैं बीजेपी दफ्तर के बाहर हो रहे विरोध प्रदर्शन की. ये प्रदर्शन किया जा रहा है साल 2018 में भर्ती किए गए सरकारी मास्टरों की तरफ से जिन्हें अभी तक नियुक्ति नहीं मिली है. प्रदर्शन में शामिल महिलाएं तो ख़ास तैयारी के साथ आई थीं.
पीले रंग के कपडे पहन कर आई ये महिलाएं सीएम शिवराज सिंह चौहान के लिए राखी लेकर आईं थीं और उन्होंने मांग की के इस रक्षाबंधन पर उन्हें 'मामाजी' से भेंट में अपना नियुक्ति पत्र चाहिए. कुछ महिलाएं अपनी इस मांग को मेहंदी के जरिए हाथों पर उकेर कर भी पहुंचीं. आपको बता दें कि सीएम शिवराज सिंह चौहान खुद को प्रदेश की सभी बेटियों का मामा बताते हैं.