बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने सीबीआई जांच की वकालत की है. इसके लिए उन्होने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से बात कर केस को सीबीआई को सौंपने का अनुरोध किया है, लेकिन वो इसके पक्ष में नहीं है. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि न्याय की दृष्टि से सीबीआई जांच बेहतर होगी और परिवार भी यही चाहता है. उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि सुशांत सिंह की मौत के मामले को सीबीआई को दे देना चाहिए, इससे 2 राज्यों के बीच विवाद से जांच पर जो असर पड़ता है वो नहीं होगा. केंद्रीय मंत्री सिंह ने कहा कि अब लगता है कि परिवार का यकीन मुंबई पुलिस से हट गया है और ये स्वाभाविक है क्योंकि 40-45 दिन में उन्होंने कुछ नहीं किया. बता दें कि बिहार पुलिस ने इस बात का भी खुलासा किया है कि सुशांत सिंह दूसरे के नाम से जारी सिम का उपयोग कर रहे थे.