बेरोजगारी से निपटने की तैयारी में केंद्र सरकार, भरे जाएंगे 7 लाख पद

Updated : Jan 23, 2020 17:52
|
Editorji News Desk

केंद्र सरकार ने बेरोजगारी से निपटने के लिए बड़ा कदम उठाया है. केंद्र सकरार ने निर्देश जारी कर कहा है कि केंद्रीय मंत्रालयों में खाली पड़े करीब 7 लाख पदों को भरा जाएगा. इस मामले में कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग यानी डीओपीटी ने सभी मंत्रालयों को चिट्ठी लिखी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस पत्र में मंत्रालयों से कहा गया है कि खाली पड़े पदों पर समयबद्ध तरीके से नियुक्तियां शुरू की जाएं. केंद्र सरकार में ग्रुप ए, बी और सी को मिलाकर करीब 7 लाख पद खाली हैं. इसमें से ग्रुप ए में 20 हजार, ग्रुप बी में 90 हजार और ग्रुप सी में 5 लाख 75 हजार पद शामिल हैं.

Union Governmentकेंद्र सरकार

Recommended For You