पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने बजट 2021 को बताया- आम जनता के साथ बड़ा धोखा

Updated : Feb 01, 2021 20:08
|
Editorji News Desk

पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने इस बजट को देश के लोगों से धोखा करार दिया है. उन्होंने कहा कि महामारी के बाद आए इस बजट से बहुत उम्मीद थी, लेकिन ये बजट अब तक का सबसे ज्यादा मायूस करने वाला बजट साबित हुआ. पूर्व वित्त मंत्री बोले कि सबसे अलग बजट के वादे के बाद उम्मीदें थीं कि सरकार खर्च बढ़ाएगी ताकि निजी निवेश और उपभोग को बढ़ावा मिले, आम जनता के हाथ में पैसा आए पर ऐसा कुछ नहीं हुआ. उन्होंने कहा कि सरकार ने देश के लोगों खासकर गरीबों, कामकाजी तबके, मजूदरों, किसानों, स्थायी रूप से बंद हुईं औद्योगिक इकाइयों और बेरोजगार हुए लोगों को धोखा दिया है. पब्लिक सेक्टर बैंकों को कोई मदद न देने पर नाराजगी जताते हुए चिदंबरम बोले कि ऐसा उन्हें प्राइवटाइज करने के मकसद से किया गया है. चिदंबरम बोले कि बजट भाषण में तो रक्षा समेत कई अहम विषयों का वित्त मंत्री ने उल्लेख तक नहीं किया. यही नहीं उन्होंने चुनावी राज्यों को लेकर की गई घोषणाओं पर भी सवाल उठाए. 

 



ChidambaramNirmala SitaramanUnion Budget 2021Budget 2021

Recommended For You

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Rahul Gandhi in Hathras: 'प्रशासन की कमी तो है और गलतियां हुई हैं...' पीड़ित परिवारों से मिलकर बोले राहुल

editorji | भारत

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने हाथरस पीड़ितों से की मुलाकात, दुख-दर्द बांटते दिखे लोगों का Video सामने आया

editorji | भारत

Hathras Stampede: नेता विपक्ष Rahul Gandhi हाथरस के लिए रवाना, भगदड़ प्रभावितों से करेंगे मुलाकात

editorji | भारत

Hemant Soren आज ही लेंगे झारखंड के CM पद की शपथ, बोले- 'लोकतंत्र विरोधी साज़िश का अंत'