भारत ने पाकिस्तान को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर लताड़ लगाई है. संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के 45वें सत्र में भारतीय प्रतिनिधि पवन बधे ने कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद को पाल रहा है और उसने 4 हजार आतंकवादियों के नाम अपनी सूचि से हटा दिया है. उन्होंने ये भी कहा कि पाकिस्तान अभी भी आतंकियों के लिए सेफ सेंटर बना हुआ है और कश्मीर में सक्रिय आतंकवादियों को ट्रेनिंग भी दे रहा है. भारतीय प्रतिनिधि ने कहा कि पाकिस्तान में अभी भी अहमदिया समेत दूसरे अल्पसंख्यों को सताया जा रहा है. पवन बधे बोले कि परिषद के लिए यह चिंता की बात होनी चाहिए कि पाकिस्तान इस मंच का इस्तेमाल भारत के खिलाफ दुष्प्रचार के लिए करता है.