ग्रामीण इलाकों में हफ्तेभर में दोगुनी हुई बेरोजगारी दर, जून 2020 के बाद सबसे ज्यादा

Updated : May 19, 2021 09:18
|
Editorji News Desk

कोरोना संकट और कई राज्यों में लगे लॉकडाउन के कारण देश में बेरोजगारी की समस्या नई ऊंचाईयों पर पहुंच गई है. सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकॉनमी(CMIE) ने 16 मई को बीते हफ्ते के आंकड़े जुटाए जिनके मुताबिक ग्रामीण इलाकों में बेरोजगारी दर(Unemployment Rate) 14.34 फीसदी के लेवल पर पहुंच गया है. यही दर एक हफ्ता पहले 7.29 फीसदी था. जून 2020 के बाद बेरोजगारी दर अपने उच्चतम स्तर पर है.

यही समस्या शहरी इलाकों में भी देखने को मिली है जहां बेरोजगारी दर 14.71 फीसदी के स्तर पर पहुंच गई है. जबकि राष्ट्रीय बेरोजगारी दर 14.65 फीसदी के स्तर पर है. रिपोर्ट के मुताबिक लॉकडाउन के कारण बड़ी आबादी गांवों की तरफ लौटी है जिससे इनके सामने रोजगार और आय की समस्या खड़ी हो गई है. वहीं दूसरी तरफ देश का एमएसएमई सेक्टर जिसमें सबसे ज्यादा रोजगार के अवसर पैदा होते हैं वो भी वित्तीय संकटों से जूझ रहा है.

MSMErural IndiacoronavirusLOCKDOWNunemployed

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?