संयुक्त राष्ट्र ने मंगलवार को कश्मीर के लोगों को उनके अधिकारों से वंचित रखने पर चिंता जताई है. मानव अधिकारों के लिए संयुक्त राष्ट्र के उच्चायुक्त के प्रवक्ता ने कहा है कि हम भारत से कश्मीर के लोगों के अधिकारों को पूरी तरह से बहाल करने की अपील करते हैं. 5 अगस्त 2019 को अनुच्छेद 370 हटाए जाने के साथ ही जम्मू कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश घोषित कर दिया गया था. इस फैसले के पहले से ही घाटी में सुरक्षा काफी सख्त कर दी गई और कई पाबंदियां भी लगाई गईं. वैसे UN ने यह भी कहा कि कश्मीर में सुधार के लिए भारत ने कई कदम उठाए हैं.