Afganistan की मदद के लिए अमेरिका ने दिए 64 मिलियन डॉलर, UN ने मांगे हैं 600 मिलियन डॉलर

Updated : Sep 13, 2021 21:48
|
Editorji News Desk

UN Afghanistan Fund: अफ़ग़ानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद अफ़गानियों के भविष्य को लेकर दुनियाभर में चर्चा है. इस बीच सोमवार को सयुंक्त राष्ट्र (UN) ने अफ़गानिस्तान (Taliban) के लिए इमरजेंसी फंड जुटाने पर एक हाई लेवल डोनर बैठक की. 

इसका नेतृत्व कर रहे संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस (Antonio Guterres) ने विश्व के ताकतवर देशों से अफ़गानियों की मदद के लिए 600 मिलियन डॉलर से ज्यादा फंड देने की अपील की. उन्होंने कहा कि अफ़ग़ानिस्तान में मौजूदा अस्थिरता और दूसरे देशों से वित्तीय मदद मिलना बंद होने के बीच सूखे की समस्या ने परेशानी बढ़ी दी है, फसल बर्बाद हो रहे हैं. ऐसे में पहले से ही गरीबी और हिंसा झेल रहा अफ़गानिस्तान भुखमरी की ओर तेजी से जा रहा है.

वहीं UN की अपील के बाद अमेरिका अफगानियों की मदद के लिए आगे आया है. सोमवार को ही अमेरिका ने 64 मिलियन डॉलर की आर्थिक मदद की घोषणा की. अमेरिकी राजदूत लिंडा थॉम्पसन-ग्रीनफील्ड ने इस बाबत जानकारी देते हुए ट्वीट किया कि, मुझे यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि अमेरिका अफगानिस्तान के लोगों की मदद के लिए लगभग 64 मिलियन डॉलर दे रहा है, जिससे UN और अंतरराष्ट्रीय एनजीओ के काम में मदद होगी.

ये भी पढ़ें: US Citizenship: अमेरिका के ग्रीन कार्ड की है चाहत? तो जरूर देखें ये खबर

TalibanUnited NationAfghanistan

Recommended For You

editorji | दुनिया

Britain Elections: 'बदलाव यहीं से शुरू होता है...' चुनाव में जीत के बाद Keir Starmer ने X पर किया खास पोस

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने Britain चुनाव में स्वीकार की हार, Keir Starmer को दी जीत की बधाई

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने ब्रिटेन के PM पद से इस्तीफे का किया ऐलान, क्या है बड़ी वजह?

editorji | दुनिया

Robot Commits Suicide: काम का बोझ नहीं झेल पाया रोबोट, कर लिया सुसाइड 

editorji | दुनिया

America ने करीब 5 लाख उल्लुओं को मारने का क्यों दिया आदेश, वजह क्या?