कश्मीर के बाद अब CAA पर बोले UN चीफ- भारत में मुस्लिमों को लेकर चिंता

Updated : Feb 19, 2020 22:44
|
Editorji News Desk

पाकिस्तान के दौरे पर आए संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंटोनियो गुटेरस ने जम्मू कश्मीर के बाद अब नागरिकता संशोधन कानून को लेकर भी बयान दिया है. उन्होंने कहा कि CAA की वजह से बीस लाख लोगों के देश विहीन होने का खतरा है, इनमें से ज्यादातर मुस्लिम हैं. उन्होंने कहा कि मुझे इसको लेकर चिंता है. पाकिस्तान की चार दिनों की यात्रा पर पहुंचे गुटरेस ने जम्मू-कश्मीर को लेकर दोनों देशों के बीच मध्यस्थता की पेशकश की थी. इस पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने इस प्रस्ताव को ठुकराते हुए कहा कि कश्मीर मुद्दे पर किसी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता की कोई भूमिका नहीं है.

कश्मीरनागरिकता संशोधन कानूनUN Chief

Recommended For You