Umesh Yadav: उमेश यादव टेस्ट क्रिकेट में 150 विकेट लेने वाले छठे भारतीय तेज गेंदबाज बन गए हैं. ओवल टेस्ट (Oval Test) में उमेश यादव ने क्रेग ओवरटन को अपना 150वां शिकार बनाया. साल 2011 में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने वाले उमेश यादव ने 49 टेस्ट मैच में 150 विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया है.
ये भी देखें । Tokyo Paralympic: 'गोल्डन गर्ल' अवनि लेखरा का अब ब्रॉन्ज पर निशाना, बनीं पहली भारतीय महिला एथलीट
उमेश से पहले कपिल देव, जहीर खान, इशांत शर्मा, जवागल श्रीनाथ और मोहम्मद शमी भी इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर चुके हैं. उमेश यादव ने ही ओवल टेस्ट में जल्दी विकेट लेकर टीम इंडिया की मैच में वापसी कराई है.