दिल्ली दंगों के आरोपी जेएनयू के पूर्व छात्र उमर खालिद के खिलाफ यूएपीए के तहत केस चलाने के लिए दिल्ली पुलिस को गृह मंत्रालय और केजरीवाल सरकार से आवश्यक मंजूरी मिल गई है। दिल्ली पुलिस ने खालिद को 14 सितंबर को गिरफ्तार किया था। उमर खालिद के साथ शरजील इमाम पर भी यूएपीए के तहत केस चलेगा।