पाकिस्तानी क्रिकेटर ने तोड़ा अपने ही बड़े भाई का बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड

Updated : Oct 06, 2019 13:22
|
Editorji News Desk

वो कहते हैं न बड़े मियां तो बड़े मियां छोटे मियां शुभानअल्लाह. पाकिस्तान की क्रिकेट में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला. लाहौर में श्रीलंका के खिलाफ T20 सीरीज़ के पहले मैच में छोटे मियां उमर अकमल शून्य पर आउट हुए और इसी के साथ उन्होंने T20 में सबसे ज्यादा 25 बार डक होने के अपने बड़े भाई कामरान अकमल के बनाए पाकिस्तानी रिकॉर्ड को तोड़ दिया. ये 26वीं बार था जब उमर T20 में खाता नहीं खोल सके थे. वर्ल्ड क्रिकेट में इस मामले में उमर क्रिस गेल के साथ दूसरे नंबर पर हैं. जबकि इस लिस्ट में पहले नंबर पर वेस्टइंडीज़ के ही ड्वेन स्मिथ हैं.

PAKvsSLलाहौर T20T20Iउमर अकमलPakistanपाकिस्तान बनाम श्रीलंकाUmar Akmal

Recommended For You