UGC ने शिक्षण संस्थानों से फ्री वैक्सीन के लिए PM मोदी को धन्यवाद देते हुए बैनर लगाने को कहा: रिपोर्ट्स

Updated : Jun 22, 2021 08:05
|
Editorji News Desk

यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमिशन ने देशभर की यूनिवर्सिटी, कॉलेज और तकनीकि संस्थानों को एक खास बैनर लगाने के लिए कहा है. UGC ने 18 वर्ष से अधिक आयु समूह के लिए मुफ्त टीकाकरण शुरू करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देने वाले बैनर लगाने को कहा है. समाचार एजेंसी PTI के मुताबिक UGC के सचिव रजनीश जैन ने सभी शिक्षण संस्थानों को ये बैनर अपने सोशल मीडिया पर शेयर करने के लिए भी कहा है. तीन उच्च शिक्षण संस्थानों के अधिकारियों ने इस खबर की पुष्टि भी की है. इस काम के लिए अंग्रेजी और हिंदी में सुचना एवं प्रसारण मंत्रालय की तरफ से पहले से तैयार बैनर भी कॉलेजों और यूनिवर्सिटीज़ को भेजे गए थे. जिसमें प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर थी और 'थैंक यू पीएम मोदी' लिखा था. वहीं कई विश्वविद्यालयों ने ऐसे पोस्टर अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किए.

सरकार के इस कदम का कई अकादमिक लोगों, छात्र संगठनों और नेताओं ने खंडन किया है. सबका कहना है कि विश्वविद्यालय सरकारों के प्रोपगंडा के लिए नहीं है. दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी आरोप लगाए थे कि केंद्र सरकार दिल्ली के अधिकारियों पर दबाव डाल रही है कि वो भी प्रधानमंत्री को धन्यवाद देते हुए विज्ञापन निकालें.

UGC guidelinesUGCfree vaccine

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?