बॉलीवुड के जाने-माने संगीतकार उदित नारायण की आवाज़ के कई दशकों से लोग फैंस हैं. 1 दिसंबर को उदित नारायण अपना 64वां जन्मदिन मना रहे हैं. पर क्या आपको पता है उदित नारायण ने अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत हिंदी नहीं बल्कि एक नेपाली फिल्म से की थी. जब वहां कुछ बात नहीं बनी तो उदित नारायण 1978 में मुंबई आ गए थे.उदित ने फिल्म 'उन्नीस-बीस' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था लेकिन उनकी किस्मत आमिर खान के एक गाने के साथ खुली. दरअसल, आमिर खान की डेब्यू फिल्म 'कयामत से कयामत तक' में उदित नारायण ने एक गाना गाया था- 'पापा कहते हैं बड़ा नाम करेगा'. इसी गाने की वजह से उन्हें पहली बार सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायक का फिल्मफेयर अवार्ड मिला था.