महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम का नाम पीएम मोदी के नाम पर किए जाने को लेकर तंज़ कसा है. उद्धव ने कहा कि अब लगता है कि हम एक भी मैच नहीं हारेंगे क्योंकि स्टेडियम का नाम बदलकर नरेंद्र मोदी कर दिया गया है.बुधवार को विधानसभा में बोलते हुए उद्धव ने कहा कि शिवसेना ने छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम पर हवाई अड्डे का नाम रखा लेकिन उन्होंने तो सरदार पटेल स्टेडियम का नाम बदल दिया. शिवसेना ने ये भी कहा कि उन्हें बीजेपी से हिंदुत्व सीखने की ज़रुरत नहीं है और हम औरंगाबाद का नाम संभाजी नगर करेंगे. आपको बता दें कि 1988 में बाल ठाकरे ने एक रैली में औरंगाबाद का नाम संभाजी नगर किए जाने की मांग रखी थी लेकिन सरकार में शामिल कांग्रेस इस मांग का विरोध करती रही है.