उद्धव के 2 मंत्री कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर कहा- संपर्क में आए लोग करा लें जांच

Updated : Feb 19, 2021 07:57
|
Editorji News Desk

महाराष्ट्र की उद्धव सरकार के दो मंत्री कोरोना वायरस के शिकार हो गए हैं. स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे और जल संसाधन मंत्री जयंत पाटिल की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है. दोनों नेताओं ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी. राजेश टोपे ने अपने ट्वीट में कहा है कि जो भी उनके संपर्क में आए हैं वो अपना कोरोना टेस्ट जरूर करा लें. वहीं जयंत पाटिल ने भी ट्वीट कर बताया कि, उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. उन्होंने आगे लिखा कि चिंता की कोई बात नहीं, मैं जल्द ही आपकी सेवा में हाजिर मिलूंगा, और मेरे संपर्क में आए अन्य लोग भी अपनी जांच करा लें. इन दोनों के अलावा भाजपा की सांसद रक्षा खडसे भी कोरोना से संक्रमित पाई गई हैं. उन्होंने ट्वीट कर बताया कि अचानक तबियत खराब होने पर उन्होंने कोरोना टेस्ट कराया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.

उद्धव ठाकरेसीएमसंक्रमितमहाराष्ट्रबीजेपी सांसदकोरोना पॉजिटिवकोरोना वायरसकोविड-19मंत्रीकोरोना संकट

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या