कोरोनावायरस संकट(Covid 19 Pandemic) के मद्देनजर यूनाइटेड अरब अमिरात(UAE news) ने भारत समेत कई देशों से यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यूएई ने 14 देश पर ये प्रतिबंध लगाया है जिसमें भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल, श्रीलंका और वियतनाम समेत कई अफ्रीकी देश शामिल हैं. यूएई के विदेश मंत्रालय ने आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का हवाला देते हुए कहा कि यात्रा की मौसम की शुरुआत के साथ लोगों को कोविड 19 से संबंधित एहतियात बरतने चाहिए.
इससे पहले यूएई की तरफ से कहा गया था कि भारत, नाइजीरिया और दक्षिण अफ्रीका की यात्रा करने वालों के प्रवेश पर प्रतिबंध 23 जून से आसान हो जाएगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक यूएई के जनरल सिविल एविएशन अथॉरिटी ने एयरमेन को जारी एक नोटिस में कहा कि 14 देशों से उड़ानें 21 जुलाई, 2021 की रात 23:59 बजे तक निलंबित रहेंगी. हालांकी कार्गो उड़ानों के साथ-साथ व्यापार और चार्टर उड़ानों को प्रतिबंधों से छूट दी जाएगी.