IPL 2020 में कोरोना टेस्ट के लिए BCCI ने UAE की कंपनी से मिलाया हाथ

Updated : Aug 27, 2020 09:04
|
Editorji News Desk

UAE में IPL के दौरान कोरोना टेस्टिंग का जिम्मा वहीं की लोकल हेल्थकेयर कंपनी को दिया गया है. रिपोर्ट्स की मानें तो इसके लिए BCCI ने VPS हेल्थकेयर नाम की कंपनी को अपना पार्टन बनाया है, जो पूरे टूर्नामेंट के दौरान करीब 20000 कोरोना टेस्ट करेगी. दुबई, शारजाह और आबुधाबी , तीनों शहरों में इस कंपनी की ब्रांच है, जहां IPL मुकाबले होने हैं. ये कंपनी सभी खिलाड़ियों के अलावा टीमों के सपोर्ट स्टाफ और IPL स्टेकहोल्डर की भी कोरोना जांच करेगी. खबरों की मानें तो इसने कोरोना टेस्टिंग का काम पिछले हफ्ते से ही शुरू भी कर दिया है.

कोरोना टेस्टबीसीसीआईयूएईCOVID-19 testIPL 2020

Recommended For You