भारत में कोरोना वायरय संक्रमण (Covid 19 Idnia) के नए केसों में गिरावट देखी जा रही है. इसी के मद्देनजर अमेरिका (U.S.) ने अपने नागरिकों के भारत की यात्रा को लेकर कुछ बदलाव किए हैं. अमेरिका ने ट्रैवल एडवाइजरी (US travel advisory) में सुधार करते हुए भारत को लेवल 3 से लेवल 2 पर कर दिया है. इससे पहले अमेरिका ने भारत को लेवल 4 (Level-4) में रखा था.
लेवल 4 वो लेवल है जिसमें किसी भी देश में नहीं जाने की सलाह दी जाती है. हालांकि अपने नए नोटिस में अमेरिकी विदेश विभाग ने आतंकी व अशांत माहौल को देखते हुए अपने नागरिकों को पूर्वी लद्दाख और लेह को छोड़ कर जम्मू कश्मीर की यात्रा पर जाने से मना किया है
Afghan Taliban War: भारत ने किया विशेष सेल का गठन, कहा- जो भी वापस आना चाहेंगे उन्हें लाएंगे
वहीं सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन यानी CDC ने लेवल 2(Level-2) ट्रैवल हेल्थ नोटिस में कहा है कि, अगर आप ने FDA स्वीकर्त वैक्सीन के साथ पूरी तरह से टीका लगवाया हैं तो आपके अंदर कोरोना के गंभीर लक्षण विकसित होने का जोखिम कम हो सकता है. नोटिस में आगे ये साफ कहा गया है कि, किसी भी अंतरराष्ट्रीय यात्रा को करने से पहले CDC के विशेष सुझावों को एक बार जरूर पढ़ें और उसके बाद ही यात्रा करें.