यूपी के गोंडा (Gonda) से एक बुरी खबर सामने आई है.यहां दो आपस में जुड़े मकानों के भरभराकर गिर जाने से 7 लोगों की मौत हो गई है जबकि 7 दूसरे लोग जख्मी हो गए. बताया जा रहा है कि सिलेंडर ब्लास्ट (Cylinder Blast) की वजह मकान भरभराकर गिर गए जिसके मलबे में दबकर 7 लोगों की मौत हुई जबकि कई लोगों को मुश्किल से मलबे से बाहर निकाला गया. मरने वालों में 2 पुरुष, 2 महिला और 4 बच्चे शामिल हैं.
जिस मकान में ये हादसा हुआ, उसके मालिक के पास पटाखा बनाने का लाइसेंस भी था. ऐसे में पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है. राहत बचाव का काम जारी है और घायलों को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है.