Twitter ने कुछ दिनों के लिए वेरीफिकेशन प्रोसेस को रोकने के बाद इसे फिर से शुरू कर दिया है. इसका मतलब है कि यूजर्स वेरीफिकेशन रिक्वेस्ट फिर से सबमिट कर सकते हैं.
21 मई 2021 को शुरू हुए वेरीफिकेशन प्रोसेस को ट्विटर ने 29 मई को पॉज कर दिया था लेकिन 2 जून बाद पोर्टल को फिर से खोल दिया. ट्विटर ने अपने ऑफिशियल अकाउंट से पोस्ट किया, “रिक्वेस्ट खुले हैं! उस रुकावट के लिए क्षमा करें, अब आप ब्लू बैज के लिए फिर से अप्लाई कर सकते हैं.”
बता दें, कुछ इलिजिबल यूजर्स को अभी तक उनके ऐप पर वेरिफिकेशन रिक्वेस्ट फॉर्म नहीं मिला है. इस बारे में ट्विटर ने पहले कहा था कि इसे धीरे-धीरे यूजर्स के लिए रोल आउट किया जाएगा.