Twitter Removes Wrong Map: वेबसाइट से भारत का गलत नक्शा हटाया, कश्मीर और लद्दाख को दिखाया था अलग देश

Updated : Jun 28, 2021 22:50
|
Editorji News Desk

Twitter ने अपनी वेबसाइट से भारत का गलत मैप (Wrong India Map) हटा दिया है, मैप में लद्दाख और जम्मू कश्मीर को अलग देश के तौर पर दिखाया गया था. ट्विटर के गलत नक्शे पर भारत सरकार ने कड़ा रुख अपनाते हुए आदेश दिया था कि ट्विटर के खिलाफ कार्रवाई के लिए तथ्य जुटाए जाएं. लेकिन भारी दबाव के बीच सोमवार शाम तक ट्विटर ने गलत नक्शा हटा लिया. 

दरअसल भारत का ये गलत मैप twitter की वेबसाइट पर करियर पेज में था जहां उसने मैप पर ये बताया था कि उसके ऑफिसेज़ किन किन देशों में हैं. इससे पहले 12 नवंबर को भी twitter ने भारत का गलत मैर अपलोड कर दिया था, तब लद्दाख को चीन का हिस्सा दिखा दिया था. तब सरकार की कड़ी प्रतिक्रिया के बाद ट्विटर ने लिखित तौर पर माफी मांगी थी. लेकिन सात महीने के अंदर ही वैसी ही गलती एक बार फिर ट्विटर की ओर से देखने को मिली है. 

Map of IndiaKashmir and LadakhTwiiterKashmir

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?