तबलीगी जमात' के खिलाफ बोलने पर ट्विटर ने मुझे ब्लॉक किया: बीजेपी सांसद

Updated : Apr 26, 2020 23:49
|
Editorji News Desk

बीजेपी सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े का ट्विटर हैंडल ब्लॉक कर दिया गया है. हेगड़े ने रविवार को ट्विटर इंडिया पर आरोप लगाया है कि उसने अपने 'भारत विरोधी रुख' और 'पूर्वाग्रह' के चलते उन्हें ब्लॉक कर दिया है. एक फेसबुक पोस्ट में हेगड़े ने कहा कि 'खालिस्तान समर्थकों' और 'तबलीगी जमात के छिपे एजेंडे' के खिलाफ बोलने पर ट्विटर ने उनका अकाउंट ब्लॉक किया है. उन्होने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ट्विटर के खिलाफ पत्र लिखकर जांच की मांग की है.

 

 

बीजेपी सांसदतबलीगी जमात

Recommended For You