ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) ने अपने दिवंगत पिता राजेश खन्ना (Rajesh Khanna Death Anniversary) को उनकी नौवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी और कहा कि वह अपने प्रशंसकों के दिल में हमेशा जीवित रहेंगे. राजेश खन्ना को भारत का पहला सुपर स्टार माना जाता है जिन्होंने 60 और 70 के दशक की कुछ सबसे बड़ी हिट फिल्मों में काम किया था.
ट्विंकल ने इंस्टाग्राम पर राजेश खन्ना की 1974 की फिल्म 'आप की कसम' (Aap ki Kasam) की मेकिंग का एक वीडियो शेयर किया. वीडियो में राजेश खन्ना लता मंगेशकर और किशोर कुमार के गीत 'सुनो कहो कहा सुना' को फिल्माते नजर आ रहे हैं. पर्दे के पीछे के फुटेज में अभिनेता एक पत्रकार से बात कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: Video: देर रात बीच सड़क Mika Singh की गाड़ी हुई खराब, मदद के लिए आगे आए फैंस