अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना के दोनों बच्चे यू तो ज्यादा लाइमलाइट से दूर रहते हैं पर ट्विंकल खन्ना अपने बच्चों संग सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर करती रहती हैं. ट्विंकल खन्ना ने अपनी बेटी नितारा का एक बेहद क्यूट वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इस वीडियो में नितारा अपने पेट डॉग को नहलाती नजर आ रही हैं. ट्विंकल ने कैप्शन में लिखा- एलेक्स को स्क्रब करने के लिए सही शख्स मिल गया है. सिर्फ नितारा ही उसे अच्छी तरह से बैठा कर नहला पाती है, बिना किसी आवाज के #sundayvib.