1 फरवरी से टीवी देखना होगा सस्ता, 154 रुपए में मिलेगा बेस पैक

Updated : Jan 28, 2019 23:52
|
Editorji News Desk
एक फरवरी से देश में टीवी देखने के नियम बदल जाएंगे। इसके तहत, ग्राहक अपने पसंदीदा टीवी चैनल देखने के लिए आजाद होंगे और उन्हें सिर्फ उसी चैनल के पैसे देने होंगे। TRAI ने सभी कंपनियों को इसके लिए 31 जनवरी 2019 तक का समय दिया है। लोगों को 31 जनवरी से पहले स्पेशल पैक सिलेक्ट करना होगा। ये आप अपने केबल ऑपरेटर से बात करके या उनकी वेबसाइट पर जाकर या फिर TRAI की वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं। ऐसा नहीं करने पर कंपनी बेसिक पैक एक्टिवेट कर देगी। बेसिक पैक की कीमत जीएसटी के साथ 154 रुपए है जिसमें आपको 100 चैनल शामिल होंगे। इसके उपर अपनी पसंद से आप चैनल चुन सकते हैं और उसी हिसाब से पैसा 154 रुपए में जुड़ता जाएगा।
ट्राईTRAI

Recommended For You