ब्रॉडकास्ट एंड ऑडियंस रिसर्च यानी BARC टीवी के पर्दे पर धमाल मचाने वाले शोज की TRP लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में कौनसा शो है नंबर वन और किसने इस हफ्ते मारी बाजी आइए नजर डालते हैं...
अनुपमा
इस हफ्ते नंबर वन की पोजिशन का ताज बंधा है रुपाली गांगुली के शो 'अनुपमा' (Anupama) के सिर. रूपाली गांगुली, मदालसा शर्मा और सुधांशु पांडे स्टारर शो ने फिर एक बार टीआरपी लिस्ट में बाजी मार ली है. बीच में अनुपमा टीआरपी लिस्ट में नीचे आ गया था लेकिन अब इसने फिर से अपनी जगह काबिज कर ली है. इन दिनों वनराज और काव्या की जॉब जाने के बाद अनुपमा की कहानी काफी मजेदार मोड़ पर चल रही है.
गुम है किसी के प्यार में
इस हफ्ते दर्शकों का दिल जीत कर जो शो दूसरे नंबर पर है उसका नाम है 'गुम है किसी के प्यार में' (Gum Hai KIsi Ke Pyaar Mein). ये लव ट्राइएंगल शो काफी वक्त से टीआरपी लिस्ट में दूसरे स्थान पर बना हुआ है. आने वाले एपिसोड में शो में कई नए मोड़ आने वाले हैं
इमली
टीआरपी लिस्ट में तीसरे नंबर पर है स्टार प्लस का शो 'इमली' (imli). जल्द ही सीरियल इमली की कहानी नया मोड़ लेगी. शो में इमली, आदित्य और मालिनी की लव स्टोरी दर्शकों को बांधे हुए है. कहानी में आ रहे ट्विस्ट सबका खूब दिल जीत रहे हैं.
सुपर डांसर 4
शिल्पा शेट्टी का शो 'सुपर डांसर 4' (Super Dancer - Chapter 4) इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है. टीआरपी की लिस्ट में इस हफ्ते ये शो चौथे नम्बर पायदान पर है. पिछले एपिसोड में गोविंदा और नीलम कोठारी शो में मेहमान बनकर आए थे. जिस पर फैंस ने खूब प्यार लुटाया था.
ये है चाहतें
टीआरपी लिस्ट में इस हफ्ते जिस नए शो ने अपनी जगह बनाई है वो है 'ये है चाहते' (Yeh Hai Chahatein). शो ने बेहतरीन कहानी के साथ दर्शकों का दिल जीतते हुए टीआरपी रेस में जगह बना ली है. सरगुन कौर लुथरा और अबरार काजी की शानदार अदाकारी से सजा ये शो पहली बार है टॉप 5 टीवी शोज में शामिल हुआ है.