टीवी एक्ट्रेस आशका गोराड़िया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह अपने फोटो और वीडियो फैन्स के साथ अक्सर शेयर करती रहती हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. इस तस्वीर में आशका गोराड़िया पानी के बीच योग करती नजर आ रही हैं. तस्वीरों में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस पानी में खेल भी रही हैं. आशका की यह तस्वीरें फैन्स को काफी पसंद आ रही हैं.