कई लोग रिकॉर्ड बनाने के लिए कुछ भी कर गुजरते हैं...ऐसा ही एक वीडियो तुर्की के इस्तांबुल (Turkey's Istanbul) से सामने आया है. यहां रेड बुल स्टंट पायलट (stunt pilot) डारियो कोस्टा (Dario Costa ) ने वो कारनामा कर दिखाया है जिसके बारे में सोचने से ही सिहरन पैदा हो जाती है.
दरअसल पायलट डारियो कोस्टा ने कंक्रीट से बनी कैटाल्का सुरंगों के अंदर विमान उड़ाया. डारियो ने प्लेन से 2.26 किमी की ये दूरी 44 सेकंड से भी कम वक्त में तय की और वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया. ये दोनों सुरंग तुर्की के उत्तरी मरमारा हाइवे पर बनी है. डारियो ने इनके अंदर से ही ज़िवको एज 540 रेस विमान को उड़ाया.
ये भी पढ़ें: Viral Video: उत्तराखंड में मसूरी स्थित कैंपटी फॉल में आया उफान, अगले आदेश तक पर्यटकों की No Entry
एनर्जी ड्रिंक कंपनी रेड बुल (Red Bull) ने ट्विटर पर ये खतरनाक वीडियो शेयर किया है. कंपनी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- Dario Costa दो रोड टनल में एक प्लेन उड़ाने वाले पहले शख्स बन गए हैं. इस रोमांचक व खतरनाक वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है. इन्स्टाग्राम पर इसे दो दिनों में ही 32 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं. साथ ही वीडियो पर हजारों की संख्या में लाइक्स भी हैं.