देश में कोरोना केसों की आई सुनामी, 24 घंटे में आए रिकॉर्ड 1.99 लाख केस

Updated : Apr 15, 2021 07:18
|
Editorji News Desk

देश में कोरोना (Covid-19) ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. वेबसाइट वर्ल्डोमीटर के मुताबिक भारत में बुधवार को 24 घंटे में 1 लाख 99 हजार 569 नए कोरोना मरीज मिले हैं जबकि 1037 लोगों की मौत हुई है. जब से महामारी शुरू हुई तब से नए केसों का ये सबसे बड़ा आंकड़ा है. जाहिर है कोरोना की दूसरी लहर (Second wave of corona) हर बीतते दिन के साथ नए रिकॉर्ड बना रहा है.

यह भी पढ़ें | तिहाड़ जेल भी कोरोना की चपेट में, 12 दिनों में 68 कैदी और 11 जेलकर्मी संक्रमित

चिंता की बात ये भी है कि देश में एक्टिव मरीजों की संख्या भी बेतहाशा बढ़ रही है. देश में एक्टिव मरीजों फिलहाल 14 लाख 65 हजार 877 हो गई है. कोरोना से रिकवरी रेट भी घटकर 89.51% पर आ गई है. बहरहाल देश में कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 14 करोड़ 7 लाख 300 हो गई है जबकि कोरोना से जिंदगी गंवाने वालों की संख्या बढ़कर एक लाख 73 हजार के पार पहुंच गई है.

यह भी पढ़ें | महाराष्ट्र: 'बेकाबू' कोरोना से बुधवार को 58,952 संक्रमित तो 278 की मौत, अकेले मुंबई में 9925 केस

COVID-19covid casescoronavirus cases

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?