दिन रात लगातार लैपटॉप और कंप्यूटर पर काम करने से हमारी आंखों पर बुरा असर पड़ता है. हमारी आंखें हर वक्त थकी-थकी नजर आती है. लगातार स्क्रीन पर आंखें गड़ाए रहने से आंखों के चारों ओर डार्क सर्कल हो जाते हैं. ऐसे में आंखों को रिलैक्स देने के लिए आई मास्क बेहद काम के हैं. बाजार के बजाय आप घर में मौजूद सामान से भी मास्क तैयार कर आंखों की थकान दूर कर देते हैं.
चाय की पत्तियों में कैफीन होता है। इसे आंखों पर लगाने से सूजन कम होती है और ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है. दो टी बैग को ठंडा होने तक के लिए फ्रिज में रख दें। फिर इन्हें 5 मिनट के लिए आंखों पर रखें.
थकी हुई आंखों के लिए खीरा बेहद फायदेमंद है. यह आंखों को रिलैक्स रखने के साथ उन्हें मॉइस्चराइज भी करता है. इसे आंखों पर लगाने के लिए खीरे को छील कर उसे कद्दूकस करके एक कटोरे में डालें. और फ्रिज में ठंडा करने के बाद आंखों के चारों ओर लगाए और थोड़ी देर बाद पानी से धो लें
आलू में मौजूद एंजाइम्स आपकी थकी आंखों को आराम देने के लिए असरदार होते हैं. इतना ही नहीं, ये आंखों के नीचे से काले घेरे को कम करने में भी मदद करता है. आलू का पेस्ट बनाकर इसे मास्क की तरह आंखों की चारों तरफ लगाएं और फिर धो दें
गुलाब जल आंखों को आराम देकर काले घेरे को दूर करता है। इसे आंखों पर लगाने के लिए जरूरत के अनुसार गुलाब जल लें और उसमें दो कॉटन पैड्स भिगोकर बंद आंखों पर रखें।
नारियल तेल बेहद मॉइस्चराइजिंग होता है जो आपकी त्वचा में अब्जॉर्ब हो जाता है। ये आपकी आंखों के आसपास के काले घेरे, ड्राईनेस और सूजन को कम करता है. नारियल तेल की बूंदों को रात में आंखों के पास लगाएं और सुबह धो लें