नाटो के दो दिवसीय शिखर सम्मेलन में अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों पर निशाना साधा. दरअसल मैक्रों ने 70 वर्ष पुराने पश्चिमी गठबंधन को 'ब्रेन डेड' करार दिया था. इस टिप्पणी पर ट्रंप ने कहा कि वह पैरिस को नाटो से अलग होते हुए देख रहे हैं. फ्रांस को किसी दूसरे देश के मुकाबले नाटो की ज्यादा जरूरत है. ट्रंप ने कहा कि ऐसा बयान देना बेहद अपमानजनक है. तो इस पर मैक्रों ने जवाब देते हुए ट्रम्प को गंभीर होने के लिए कहा.