Truecaller का Call Reason फीचर बताएगा कोई क्यों कर रहा है कॉल

Updated : Oct 22, 2020 20:43
|
Editorji News Desk

सबसे पॉप्युलर कॉलर आईडी ऐप Truecaller की ओर से तीन नए फीचर्स  रोलआउट किए जा रहे हैं. इनमें सबसे मजेदार है Call Reason फीचर. इसकी मदद से बिना कॉल उठाए ही पता चल जाएगा कि सामने वाला क्यों फोन कर रहा है. 

Call Reason फीचर की मदद से यूजर्स कॉल करने से पहले उसकी वजह सेट कर सकेंगे, जिससे कॉल रिसीव करने वाले को पता चल सके कि उनका कॉल किस बारे में है, पर्सनल, बिजनस या फिर अर्जेंट. यह खासकर उन यूजर्स के लिए बहुत काम का है, जिन्हें नए नंबर से कॉल आ रहे हों. इस फीचर के साथ कॉल करने वाला एक नोट भी भेज सकता है, जिसमें कॉल करने की वजह लिखी होगी.

Truecaller

Recommended For You