एक तरफ कोरोना वायरस सबसे बड़ा सिर है ऊपर से प्रदूषण से होने वाली बीमारियां करेले पर नीम चढ़ा साबित हो रही हैं. इस दौरान आपको जो बीमारी ज्यादा परेशान करेगी वो है साइनस. साइनस के मरीजों के लिए राहत के तौर पर भाप लेना सबसे सटीक और आसान उपाय है. इसके अलावा एक और उपाय बताते हैं जिससे आपको परेशानी कम होगी.
नींबू और शहद का कॉम्बिनेशन साइनस में असरदार है. एक गिलास पानी में एक नींबू निचोड़ें और उसमें एक चम्मच शहद को मिलाएं. इसे करीब दो से तीन हफ्ते तक रोजाना सुबह पीएं. ये साइनस के दर्द को दूर करता है. साथ ही नाक की नली को साफ भी करता है.