पंजाबी गायक गिप्पी ग्रेवाल ने शनिवार को एक ट्वीट में इस बात पर निराशा जताई की बॉलीवुड किसानों के प्रदर्शन का समर्थन नहीं कर रहा. ग्रेवाल ने लिखा कि बॉलीवुड की चुप्पी तकलीफदेह है. हालांकि, तापसी पन्नू ने ग्रेवाल के ट्वीट पर जवाब में लिखा कि बॉलीवुड में ऐसे कलाकार हैं जो किसानों के प्रदर्शन समेत विवादित मुद्दों पर हमेशा से ही मुखर रहे हैं. जवाब में ग्रेवाल ने लिखा कि ये ट्वीट तापसी के लिए नहीं बल्कि उनके लिए है जो खुद को पंजाब का बुलाते हैं लेकिन चुप हैं.