टीम इंडिया के खिलाफ 2 टेस्ट की सीरीज़ के लिए न्यूज़ीलैंड ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. 13 सदस्यीय टेस्ट टीम में ट्रेंट बोल्ट की इंजरी के बाद वापसी हुई है. बोल्ट के दाएं हाथ में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खेले बॉक्सिंग डे टेस्ट के दौरान फ्रैक्चर हो गया था, जिससे अब वो उबर चुके हैं. बोल्ट के अलावा टीम में भारत के खिलाफ वनडे सीरीज़ में बेहतर प्रदर्शन करने वाले काइल जैमिसन को शामिल किया गया है... वो लॉकी फर्ग्यूसन की जगह लेंगे. वहीं 6 महीने बाद टीम में लेफ्ट आर्म स्पिनर अजाज पटेल की भी टीम में वापसी हुई है. बता दें कि भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज़ का पहला मैच 21 फरवरी से वेलिंग्टन में खेला जाएगा.