SMS के जरिए फ्रॉड पर रोक लगाने के लिए TRAI नया सिस्टम लाया है. इसके लिए बैंक, लॉजिस्टिक और ई-कॉमर्स कंपनियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं. TRAI ने नए नियमों को 3 दिन के अंदर लागू करने की हिदायत दी है. TRAI ने साफ किया कि अगर कोई नए नियमों को नहीं मानेगा, उसकी ओर से भेजे जाने वाले बल्क SMS पर रोक लगा दी जाएगी. दरअसल, नए DLT सिस्टम में रजिस्टर्ड टेम्पलेट वाले SMS को वैरिफाई करने के बाद ही आगे डिलीवर किया जाएगा. इससे स्पैम मैसेज और फ्रॉड पर लगाम लगाई जा सकेगी.