भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण यानि की TRAI ने किसी ऑपरेटर के नेटवर्क से दूसरे नेटवर्क पर की जाने वाली मोबाइल कॉल पर छह पैसे प्रति मिनट के शुल्क को एक साल के लिए बढ़ा दिया है. अब यह शुल्क 31 दिसंबर, 2020 तक जारी रहेगा. गौरतलब है कि पहले यह शुल्क 14 पैसे प्रति मिनट था. 1 अक्टूबर, 2017 को इसे घटाकर छह पैसे प्रति मिनट किया गया था. एक जनवरी, 2020 से इस शुल्क को समाप्त किया जाना था. TRAI ने कहा कि अब वायरलेस से वायरलेस घरेलू कॉल्स पर छह पैसे प्रति मिनट का शुल्क 1 जनवरी, 2021 से समाप्त होगा.