सरकार के साथ 11 वें दौर की बातचीत से पहले किसानों ने सख्त तेवर दिखाए हैं. किसान नेता मनजीत सिंह राय और राजिंदर सिंह ने कहा कि यदि सरकार 26 जनवरी को प्रस्तावित ट्रैक्टर मार्च टालना चाहती है तो फिर वो तीनों कृषि कानून रद्द करे. दोनों नेताओं ने NDTV से कहा कि हमारी मांग पहले दिन से साफ़ है कि तीनों क़ानून रद्द कर दिए जाएं. राजिंदर सिंह ने कहा कि गुरुवार को किसान संगठनों की मैराथन बैठक हुई है. जिसमें न सिर्फ सरकार के प्रस्ताव को खारिज करने का फैसला हुआ बल्कि भव्य ट्रैक्टर मार्च निकालने का भी निर्णय लिया गया.